देहरादून में भाजपा नेता की हत्या के बाद तनाव, आरोपी के घर बेकाबू भीड़ का पथराव; बुलडोजर भी चला

विकासनगर (देहरादून) । सहसपुर कोतवाली अंतर्गत बैरागीवाला में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक की हत्या में 12 नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।

वहीं गांव में आक्रोशित हिंदू संगठनों ने आरोपितों के घरों पर पथराव, तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोगों ने आरोपितों का कुछ सामान भी जलाया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

साथ ही बुलडोजर लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी आरोपितों के घरों पर पहुंचे और मकानों को चिन्हित किया। जिसके बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई।

सीएमधामी ने अपनाया कड़ा रुख

वहीं मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाली जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कल देहरादून में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, जो लोग कानून को चुनौती देने का दुस्साहस करेंगे, उन्हें ऐसा दंड मिलेगा कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले हजार बार सोचेगा

पीएसी व पुलिस तैनात

शनिवार को पानी विवाद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने एकजुट होकर भगवत प्रसाद के घर पर हमला कर दिया था। हथौड़े से वार कर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक विनोद की हत्या कर दी थी। उसके भाई अशोक, राजेश व भाभी को गंभीर घायल कर दिया था।सांप्रदायिक तनाव के चलते रात में गांव में पीएसी व पुलिस तैनात रही।

वहीं मृतक के भाई अशोक कुमार पुत्र भगवत प्रसाद बैरागीवाला ने दी तहरीर में कहा कि पूर्व में पड़ोस के खेत जो इम्तियाज पुत्र समशु के है, में पानी को लेकर विवाद चल रहा था।

शनिवार की शाम छह से साढ़े छह बजे तक रज्जाक पुत्र मासूम, इम्तियाज पुत्र शमशू, अमन पुत्र मासूम, युनुस पुत्र महबूब, मासूम का जवाई शहबाज, शराफल अली , मासूम पुत्र स्व. महबूब, आदिल पुत्र इम्तियाज, शमून पुत्र जब्बार, सलमान पुत्र युनुस, जावेद पुत्र मासूम, मासूम के मामा के लडके इन्तजार आदि समस्त निवासीगण बैरागीवाला अन्य करीब 30-35 लोगों के साथ घर पर आ गये। जिनके हाथों में लाठी डन्डे, लकड़ी की फट्टी व हथौडा और बेलचे आदि थे।

हथौड़े के वार से विनोद की हत्या

सभी ने एक साथ होकर उसके परिवार के सदस्य विनोद कुमार, राजेश, सुषमा पत्नी अशोक कुमार व उसके ऊपर जानलेवा हमला किया। जिसमें हथौड़े के वार से विनोद की हत्या कर दी गयी, जबकि अन्य परिवार के सदस्य अशोक सुषमा, राजेश गम्भीर रुप से घायल हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *