ऋषिकेश। काले की ढाल में हरियाणा से घूमने आए पर्यटकों के साथ मारपीट, जानलेवा हमला एवं वाहन क्षतिग्रस्त करने के दो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
घटना के संबंध में सतवीर पुत्र देवा सिंह निवासी ग्राम बुच्ची, थाना पुण्ड्री, जनपद कैथल (हरियाणा) ने मुकदमा दर्ज था। बताया की अपने साथियों सोनू पुत्र धनसिंह, सतीश कुमार पुत्र बाग सिंह, प्रदीप कुमार पुत्र रामपाल एवं विक्रम सिंह पुत्र जीतराम, समस्त निवासी थाना पुण्ड्री, जनपद कैथल हरियाणा के साथ घूमने आया था।
वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया
काले की ढाल क्षेत्र में एक महिला से हुई गलतफहमी के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई, जिसके बाद कुछ लोगों ने उसके साथियों के साथ मारपीट की। जिसमें उन्हें चोटें आईं उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया।
इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया मुखबिर की सूचना पर भरत विहार ट्रक यूनियन पार्किंग क्षेत्र में दबिश देकर घटना में शामिल दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य नामजद एवं अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
गिरफ्तार आरोपित अशोक थापा पुत्र स्व. नरबहादुर निवासी गली नं. दो, काले की ढाल, नरेश कश्यप पुत्र स्व. नत्थू सिंह, निवासी काले की ढाल को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।