सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की घिनौनी करतूत, छात्राओं से की गंदी हरकत; पॉक्सो में केस

ऋषिकेश। एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक नाबालिग छात्रा के पिता ने मामले में पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार को उनकी पुत्री और उसकी सहेली के साथ आरोपित ने छेड़छाड़ की हैं।

14और 13 साल की छात्राएं हैं। पिता ने बताया कि बेटी स्कूल से आने के बाद सहमी हुई घर पहुंची तो उन्होंने उससे बातचीत की।

जानकारी लेने पर पुत्री ने बताया कि स्कूल में उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। जानकारी के लिए स्कूल गए तो, प्रधानाध्यापक स्कूल में नहीं मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *