Pauri: विवाद के बाद समझौता करने पहुंचे थाने, बुजुर्ग ने महिला प्रधान से मांगी माफी, पैर छूने की तस्वीर वायरल

ग्राम प्रधान बिरमा रावत ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक बुजुर्ग ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, डंडे से मारा और हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों पक्ष थाने में गए तो वहां बुजुर्ग ने पैर छूकर मांफी मांगी। इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

विकासखंड के मरोड़ा गांव की महिला ग्राम प्रधान और गांव के एक बुजुर्ग के बीच हुए विवाद का मामला चर्चा का विषय बन गया। घटना के बाद दोनों पक्षों को पुलिस ने थाना थलीसैंण में बुलाया, जहां समझौते के दौरान बुजुर्ग के महिला प्रधान के पैर छूने की तस्वीर और वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। ।

पुलिस के अनुसार मामला बीते बुधवार देर शाम का है। ग्राम प्रधान बिरमा रावत ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक बुजुर्ग ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, डंडे से मारा और हाथ पकड़ लिया। प्रधान का यह भी आरोप है कि बुजुर्ग ने उनके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने चुनावी रंजिश के चलते दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए थलीसैंण थाने में शिकायत दर्ज कराई।

थानाध्यक्ष रविंद्र नेगी ने बताया कि शिकायतों पुलिस के अनुसार मामला बीते बुधवार देर शाम का है। ग्राम प्रधान बिरमा रावत ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक बुजुर्ग ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, डंडे से मारा और हाथ पकड़ लिया। प्रधान का यह भी आरोप है कि बुजुर्ग ने उनके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने चुनावी रंजिश के चलते दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए थलीसैंण थाने में शिकायत दर्ज कराई। मिलने पर पुलिस बुजुर्ग के घर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। बातचीत के दौरान बुजुर्ग ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए महिला प्रधान से माफी मांगी और उनके पैर छू लिए। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगी। तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति के बाद मामले का निस्तारण कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *