देहरादून में हत्या कर शक्ति नहर में फेंक दिया था शव, एक माह बाद युवती के कंकाल की हुई शिनाख्त

विकासनगर। देहरादून के कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में हत्या कर युवती के शव को शक्ति नहर में फेंक दिया गया था। बाद में उसका कंकाल बरामद हुआ था। पुलिस ने अब युवती के कंकाल की शिनाख्त करने का दावा किया है।

इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पहले ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक विधि विवादित किशोर को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया था। कोतवाल राजीव रौथाण के अनुसार 12 मई 2026 को विधि विज्ञान प्रयोगशाला की ओर से कंकाल का डीएनए मृतका के माता-पिता के डीएनए से मिलान होने संबंधी रिपोर्ट प्राप्त हुई है

न्यायालय में करेगी पैरवी पुलिस 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में युवती की हत्या की बात कबूल की थी। यह भी स्वीकार किया था कि उन्होंने हत्या करने के बाद युवती के शव को शक्ति नहर में फेंक दिया था। मगर तलाश के बावजूद शव बरामद नहीं हो सका। कुछ समय बाद हथिनी कुंड बैराज में एक मानव कंकाल मिला था।

जांच में पता चला है कि यह कंकाल उसी युवती का था, जिसकी आरोपितों ने हत्याकर उसके शव को शक्ति नहर में फेंक दिया था। इस आधार पर अब पुलिस आरोपितों को सख्त सजा दिलाने के लिए न्यायालय में पैरवी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *