Dehradun: क्लेमेंटटाउन में युवक पर जानलेवा हमला; कार सवार बदमाशों ने बेसबॉल बैट और लोहे की रॉड से पीटा

उत्तराखंड

पीड़ित दानिश अपने दोस्तों के साथ लौट रहा था। जब वह लेन नंबर 8 पोस्ट ऑफिस के पास पहुंचे तभी पीछे से आए कार सवारों ने उन्हें रोक लिया। दोनों कारों में सवार युवकों ने डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया।

कलेमेंटाउन में सोमवार देर रात एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवार कई युवकों ने रास्ता रोककर युवक और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड और डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीन को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है

घटना 11 मई की रात करीब 10:30 बजे की है। पीड़ित दानिश अपने दोस्तों के साथ लौट रहा था। जब वह लेन नंबर 8 पोस्ट ऑफिस के पास पहुंचे तभी पीछे से आए कार सवारों ने उन्हें रोक लिया

पुलिस को दी तहरीर में दानिश के पिता ने आरोप लगाया कि दोनों कारों में सवार युवकों ने डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया। हमलावरों ने उसके सिर, गर्दन, आंखों और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए। बीच-बचाव करने आए दोस्तों के साथ भी मारपीट की गई

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित ने तहरीर में निखिल सूद, भारत चौधरी, आकाश मलिक सहित अन्य अज्ञात युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है।

तीनो आरोपी कलेमेन्टटाउन क्षेत्र के ही एक निजी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। कलेमेंटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि तीन नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *