उत्तराखंड देहरादून। 9मई,2026, शनिवार
स्मार्ट सिटी देहरादून के वार्ड 17 चुक्कूवाला में बहता हुआ सीवर, दो दिनों से सड़क पर बह रहा हैं और जिम्मेदार खामोश हैं चक्कूवाला के सामाजिक व मानवाधिकार कार्यकर्ता चंद्र मोहन अरोड़ा उर्फ राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि ये सीवर की लीकेज जानलेवा साबित हो रही हैं ये सीवर की लीकेज से पूर्व में क्षेत्र वासीयो को दो माह मल युक्त पानी पीने को विवश होना पड़ा था, चंद्र मोहन अरोड़ा उर्फ राजू ने कहा कि पूर्व में भी मुद्दे का समाधान सफाई करके लीपा पोती कर टाल दिया गया वहीं मीना शर्मा ने कहा कि चक्कू वाला में एक तो पुरानी पाइप लाइन है जिनसे पानी की सप्लाई होती हैं और ये सीवर का बहता गंदा पानी फिर से पानी कही फिर से लोगों को बीमार न कर दें। वहीं चक्कूवाला निवासी संदीपा ने बताया कि राज्य मंत्री रजनी रावत के घर से पहले पतंजलि वाली गली में सड़क में पानी बह रहा हैं और विकास कार्यों की तस्वीर ब्यान कर रहा हैं।