उत्तराखंड में फिर बदला स्कूलों का टाइम, अब ये है नया शेड्यूल

देहरादून। बदले स्कूल समय का शिक्षकों की ओर से कड़े विरोध को देखते हुए शासन ने स्कूल समय एक घंटे कम कर छुट्टी का समय दोपहर एक बजे तक निर्धारित कर दिया है। यह परिवर्तन ग्रीष्मकालीन समय में किया गया है।

शीतकालीन समय पूर्व की तरह रहेगा। छुट्टी दोपहर बाद 3.10 बजे ही होगी। एक अप्रैल, 2026 को शासन ने स्कूल समय की नई समयसारिणी जारी की थी जिसमें छ्ट्टी दो बजकर पांच मिनट पर निर्धारित थी। जिसका शिक्षकों ने कड़ा विरोध किया। और शिक्षा मंत्री से स्कूल समय एक बजे तक करने की मांग रखी। शिक्षा मंत्री ने इसका अनुमोदन किया था।

संशोधित स्कूल समय जारी

शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने संशोधित स्कूल समय सोमवार को जारी किया। उन्होंने बताया कि समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त अशासकीय और निजी प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन समय सुबह सवा सात बजे प्रार्थना सभा से शुरू होगा और छुट्टी दोपहर एक बजे होगी।

प्रार्थना सभा 15 मिनट निर्धारित की गई है। हाफटाइम से पहले के चार वादन प्रति वादन 40 मिनट के होंगे। और हाफटाइम के बाद पांच से आठवां वादन 35-35 मिनट निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार एक अक्टूबर से शीतकालीन समय में विद्यालय पौने नौ बजे शुरू होगा और छुट्टी 3.10 बजे होगी।

शीतकाल में पहले चार वादन 45 मिनट प्रतिवादन होगा। हाफटाइम के बाद सभी चार बादन 40-40 मिनट के निर्धारित किए गए हैं। ग्रीष्मकाल में पढ़ाई साढ़े चार घंटे और 45 मिनट प्रार्थना सभा और मध्यांतर के लिए निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *