देहरादून। सहस्रधारा स्थित काला गांव में चाणक्य एकेडमी से एनडीए की तैयारी कर रहे झारखंड के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा स्वजन को सूचित कर दिया है। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग पाया है, लेकिन छात्र के कुछ दिनों से परेशान रहने की बात सामने आई है
थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि शनिवार को चाणक्य एकेडमी में एक छात्र के खुदकुशी की सूचना मिली थी।
संस्थान के कर्मी छात्र को तत्काल मैक्स अस्पताल ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी आइटी पार्क दीपक द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया
मौके पर फारेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। बैरक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की गई। फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मृतक की पहचान आर्यन राज (उम्र 17), निवासी जिला हजारीबाग, झारखंड के रूप में हुई ह
मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था आर्यन
पुलिस की जांच में सामने आया है कि छात्र मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह नींद न आने की समस्या से परेशान था
शुक्रवार को वह चिकित्सक के पास गया था। चिकित्सक ने छात्र के स्वजन से बात की तो उन्होंने बताया कि आर्यन का मनोचिकित्सक के पास भी इलाज चल रहा है
शनिवार को उसने अन्य छात्रों से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है, ऐसे में वह क्लास में नहीं आ पाएगा। जब सभी छात्र क्लास में आ गए तो उसने दो गमछों को जोड़कर फंदा बनाया और पंखें से लटकर जान दे दी।