देहरादून। आज नगर निगम की बोर्ड बैठक में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम के सफाई कर्मियों का मानदेय 500 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये प्रतिदिन करने का प्रस्ताव पारित कराया। इस निर्णय से सफाई कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बैठक के दौरान सभी पार्षदों ने इस निर्णय का समर्थन करते हुए मेयर का आभार व्यक्त किया। पार्षदों द्वारा “मेयर ज़िंदाबाद” के नारे लगाए गए, जिससे पूरा सभागार उत्साह से गूंज उठा
मेयर ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों का ध्यान रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी कर्मचारियों के हित में ऐसे सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे।
किन्नर को बधाई राशि तय
इसके अलावा नगर निगम बोर्ड ने किन्नरों के लिए बधाई की धनराशि का भी निर्धारण कर दिया है। निगम क्षेत्र में किन्नर को बधाई की राशि अधिकतम 5100 तय कर दी गई है।