उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: बागेश्वर का रहा दबदबा, देहरादून और हरिद्वार फिसड्डी साबित

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम में बागेश्वर जिले ने हाईस्कूल और इंटर दोनों में सर्वश्रेष्ठ पास प्रतिशत दर्ज कर प्रदेश में बाजी मारी है। वहीं देहरादून और हरिद्वार जैसे बड़े जिले नतीजों में पीछे रह गए

उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम में पर्वतीय जिला बागेश्वर पास प्रतिशत के मामले अव्वल रहा है तो देहरादून और हरिद्वार फिसड्डी साबित हुए हैं। हाईस्कूल में देहरादून का सबसे कम 89.21 और इंटर में हरिद्वार का रिजल्ट सबसे कम 75.45 फीसदी रहा। इस साल उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल का पास प्रतिशत 92.10 और इंटरमीडिएट का पास प्रतिशत 85.11 रहा है। अगर जिलेवार छात्रों के पास प्रतिशत की बात करें तो बागेश्वर हाईस्कूल में 96.98 और इंटर में 94.81 रिजल्ट के साथ अव्वल रहा

परीक्षा परिणाम को लेकर जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ परीक्षार्थियों के कई सवाल होते हैं। रिजल्ट से संबंधित, स्क्रूटनी समेत अन्य सवालों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। हेल्पलाइन नंबरों में बोर्ड के संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी 6396178537, शोध अधिकारी शैलेंद्र जोशी 7055513072, प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत 7830403040 शामिल हैं। परिणामों के साथ ही परीक्षार्थी परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *