उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना, मैदानी इलाकों में गर्मी का असर जारी

देहरादून। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज-चमक और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में गर्मी बढ़ी

तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में यह सामान्य या उससे थोड़ा अधिक रहा। गुरुवार को सुबह से ही चटख धूप से गर्मी ने बेहाल किया।

 5 दिन गर्मी में राहत नहीं

अगले 4 से 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है

श्रीनगर-पौड़ी का मौसम

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

हरिद्वार का मौसम

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *