ऋषिकेश में सीएम धामी ने किया चारधाम यात्रा का शुभारंभ, यात्री बसों को दिखाई हरी झंडी

ऋषिकेश। ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। यात्री बसों को हरी झंडी दिखाकर धामों के लिए रवाना किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में बने हालात को लेकर कई लोग आशंका जाता रहे हैं कि यात्रा में इसका असर पड़ेगा। भोजन आदि को लेकर समस्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि जो भी यात्रा पर आएगा उसे भरपेट भोजन मिलेगा।

तेजी से हो रहा बदरीनाथ मास्टर प्लान का काम

सरकार ने सारी व्यवस्था की है। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाना सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदरीनाथ मास्टर प्लान का काम तेजी से हो रहा है। केदारनाथ के काम भी चल रहे हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं को दिया जाने वाला 33% आरक्षण विधेयक रोककर विपक्ष ने मातृशक्ति को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया है।

महिलाओं को यह हक बहुत पहले मिल जाना चाहिए था, लेकिन इस दिशा में संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष भास्कर भारद्वाज,।संजय शास्त्री, मनोज ध्यानी, जितेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *