सिंगिंग सेंसेशन जुबिन नौटियाल के सिर सजा सेहरा, बचपन की दोस्त रिचा संग त्रिजुगीनारायण मंदिर में लिए सात फेरे

देहरादून। बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल अपनी बचपन की मित्र रिचा चंदेल के साथ उत्तराखंड के पौराणिक विवाह स्थल त्रिजुगीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर विवाह सूत्र में बंधन गए।

विवाह पूरी तरह सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और अत्यंत करीबी लोग शामिल रहे। सूत्रों ने बताया कि जुबिन व रिचा करीब डेढ़ वर्ष पहले ही विवाह कर चुके थे, लेकिन अब पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार दोनों ने विवाह की रस्में पूरी कीं

जानकारी के अनुसार, विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ। वैदिक मंत्रों के बीच सीमित उपस्थिति में आयोजित इस समारोह को निजी रखा गया। विवाह से जुड़ी कोई आधिकारिक तस्वीर सार्वजनिक नहीं की गई है। दुल्हन का नाम भी परिवार की ओर से सार्वजनिक नहीं किया गया, लेकिन विश्चस्त सूत्रों ने जुबिन की दुल्हन का नाम रिचा चंदेल बताया है।

वह उनकी बचपन की दोस्त हैं। सूत्रों के अनुसार, यह विवाह एक दिन पहले संपन्न हुआ, लेकिन इसकी जानकारी अब सामने आई है। परिवार ने भी इस विषय पर सीमित प्रतिक्रिया दी है।

जुबिन की मां नीना नौटियाल ने बताया कि जुबिन ने अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखते हुए विवाह को पूरी तरह पारिवारिक दायरे में रखा। जुबिन के प्रशंसकों के बीच यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके जुबिन ने निजी जीवन को लेकर हमेशा संयमित रुख ही रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *