नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में सीएम धामी, बोले- महिला आरक्षण विधेयक ऐतिहासिक कदम

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और देश की आधी आबादी को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया

देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से लोकतंत्र और मजबूत होगा। उन्होंने महिलाओं से आगे बढ़कर नेतृत्व की भूमिका निभाने का आह्वान किया

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *