देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (14 अप्रैल 2026, मंगलवार) देहरादून दौरे पर हैं। उन्होंने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले 213 किमी लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड में किया। इसके बाद प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करते हुए नए एक्सप्रेस-वे के फायदे गिनाएं।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से किसे मिलेगा फायदा?
पीएम मोदी ने कहा यह प्रोजेक्ट पर्यटन के लिहाज से बेहद अहम है। इस शानदार एक्सप्रेसवे से उत्तराखंड की टूरिज्म को बहुत ही बड़ा फायदा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र की भाग्य रेखाएं हमारी सड़कें होती हैं। हमारे हाईवे होते हैं। एक्सप्रेसवे होते हैं। एक दशक में हमारा देश भाग्य की ऐसी ही रेखाएं बनाने में जुटा है। आने वाली पीढि़यों के लिए गारंटी है। मोदी की भी गारंटी है।
पीएम मोदी ने कहा कि इकोनामिक कॉरिडोर से उम्मीद की डोर भी जुड़ी हुई है। यह व्यापार का नया मार्ग बनाते हैं। दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे बनने से क्षेत्र का कायाकल्प होगा।
दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे का फायदा गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पहला फायदा तो यही है कि लोगों का समय बचेगा।
दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे समय की बचत करने के साथ पेट्रोल-डीजल की भी बचत करेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि एक बड़ा फायदा रोजगार का होगा।
किसानों की उपज भी तेज गति से मंडी बड़े बाजारों तक पहुंचेगी।
विकास के लिए प्रकृति, प्रगति और संस्कृति की त्रिवेणी को अपनाया जा रहा है, इसलिए इस एक्सप्रेसवे पर 12 किमी लंबा एलिवेडेट बनाया गया है।
अगले वर्ष हरिद्वार में कुंभ होना है। उसे दिव्य, भव्य और स्वच्छ बनाने में कसर नहीं छोड़नी है। नंदा राजजात भी अगले वर्ष होनी है। इस यात्रा में बहनों और बेटियों की भागीदारी होती है। इसके माध्यम से देश की बेटियों और बहनों को संदेश देना चाहता हूं कि आपकी भूमिका बड़ी होनी वाली है।
पीएम मोदी ने देश के सभी सैलानियों से आग्रह किया कि देवभूमि के स्थानों को साफ सुथरा रखना जरूरी है। इन इलाकों में प्लास्टिक की बोतलें देवभूमि की पवित्रता को ग्रहण लगाता है।