-जिलाधिकारी सविन बंसल को हटाए जाने की अधिवक्ताओं की मांग के खिलाफ दून की सामाजिक संस्थाओं ने डीएम के कार्यों की सराहना की। इनमें जागरूक नागरिक सेवा मंच,स्वतंत्रता सेनानी वंशज गुरुपा,पंजाब एंड सिंध बैंक सेवानिवृत अधिकारी एसोसिएशन, संयुक्त नागरिक संगठन,भारतीय पेंशनर परिषद,रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति,आर, टी.आई क्लब,सीव्यू सेवा ट्रस्ट,दून ट्रैफिक जागरूकता अभियान,पहाड़ी सभा,मैं हूं सेवादार,त्यागी सभा,दून सिटीजन काउंसिल,अ.भा.उपभोक्ता समिति, समाधान,मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन,गौ गंगा गांव गायत्री जी4 संगठन,सेवानिवृत प्रधानाचार्य संगठन,पूर्व सैनिक परिषद, नियोविजन,नत्थनपुर समन्वय समिति संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित जागरूक समाजसेवियों,चिकित्सकों,पर्यावरण प्रेमियों आदि ने भी जिलाधिकारी को हटाने की अधिवक्ताओं की कोशिश के खिलाफ आवाज उठाते हुए इनके द्वारा जनहित में उठाए गए कदमों की सराहना की है। सुशील त्यागी सचिव संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून।