Dehradun
कोटद्वार पोखड़ा रेंज में एक बच्चे को गुलदार घर से उठाकर 20-25 मीटर दूर ले गया। परिजनों के शोर मचाने पर गुलदार बच्चे को छोड़ भागा।
दीपक सिंह पुत्र सतेंद्र सिंह (11 ) ग्राम धस्माणी को घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव खाल लाया गया। यहां से उसे जिला चिकित्सालय पौड़ी और पौड़ी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।