Dehradun: नामी बिल्डर के कार्यालय पर जीएसटी का छापा, 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

Dehradun

राज्य कर आयुक्त सोनिका के दिशानिर्देश पर देहरादून संभाग के संयुक्त आयुक्त अनुराग मिश्रा ने कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया। मंगलवार को टीम ने राजपुर रोड स्थित बिल्डर के कार्यालय में छापा मारा। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि बिल्डर ने राज्य के भीतर व दूसरे राज्यों की ऐसी फर्मों से सीमेंट व अन्य माल की खरीद दर्शायी है, जो वर्तमान में व्यापार नहीं कर रही है। पूर्व में ही जीएसटी काउंसिल की ओर से फर्मों का पंजीयन निरस्त किया जा चुका है।

तीन घंटे तक चली कार्रवाई में राज्य जीएसटी की टीम ने टैक्स चोरी का खुलासा किया है। प्रारंभिक जांच में बिल्डर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए 48 लाख रुपये की जीएसटी जमा कराई। बिल्डर से कार्यालय से कब्जे में लिए दस्तोवजों की जांच की जा रही है।

उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लगभग 1.5 करोड़ की जीएसटी चोरी करने का अनुमान है। बिल्डर की ओर से बोगस फर्मों से माल खरीद दिखा कर आईटीसी का लाभ लेकर राजस्व चपत लगाई जा रही थी। उन्होंने कहा, टैक्स चोरी करने वाले बिल्डरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी। टीम में उपायुक्त योगेश मिश्रा, सहायक आयुक्त अवनीश पांडेय, दीपक सेमवाल, राज्य कर अधिकारी गजेंद्र भंडारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *