Dehradun News: गैस की आपूर्ति हुई प्रभावित, बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की खरीदारी

Dehradun

गैस की आपूर्ति प्रभावित होने पर इलेक्ट्रानिक उपकरणों की मांग बढ़ गई है। बाजार में इंडक्शन चूल्हों की खरीदारी बढ़ गई है। लोगों ने गैस की आपूर्ति प्रभावित होने पर

दरअसल, गैस की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण लोग भी परेशान है। कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बंद कर दी गई है। ऐसे में लोग एजेंसी पर पहुंचकर सिलिंडर की मांग कर रहे हैं। ऐसे में लोगों में गैस की आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसे में अब इलेक्ट्रानिक उपकरणों की मांग बढ़ चुकी है। बाजार में इंडक्शन चूल्हों की खरीदारी काफी हद तक बढ़ चुकी है। व्यापारियों का कहना है कि जब से गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है तब से इसकी मांग बढ़ गई है। व्यापारी गगन सहगल ने बताया कि इंडक्शन चूल्हों की अचानक डिमांड बढ़ गई है। हर दिन 20 से 30 इंडक्शन खरीदे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2500 से शुरू होकर 5500 रुपये तक इंडक्शन चूल्हे खरीदे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *