उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 27-28 फरवरी को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसाार 27-28 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है।

चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

बुधवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। राजधानी देहरादून में दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री का इजाफा हुआ। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 27.7 और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 12.4 डिग्री रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *