लगातार दूसरे दिन देहरादून जिला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई बिल्डिंग

देहरादून। दून जिला न्यायालय को गुरुवार को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद कोर्ट कैंपस को खाली कराया गया। जांच के लिए बम निरोधक दस्ता की टीम पहुंच चुकी है। बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी दून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था।

न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। देहरादून जिला न्यायाधीश के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर अज्ञात व्यक्ति ने मेल भेजकर न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह मेल गुरुवार प्रातः 3:55 बजे भेजी गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने न्यायालय परिसर को खाली करवा दिया है। बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की टीमें जांच में जुटी हैं। सबसे अधिक परेशानी वादकारियों को उठानी पड़ रही। उन्हें इधर से उधर भागना पड़ा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *