Uttarakhand Weather: आज फिर करवट ले सकता है मौसम, पांच जिलों में बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन आज पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या 3,000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है।

वहीं, राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। मैदानी जिलों हरिद्वार एवं ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घने कोहरे की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *