कई बार धमकी दे चुका था गला रेतने वाला आकाश, डर कर पुलिस के पास भी गई थी गुंजन

देहरादून। गुंजन श्रीवास्तव की हत्या के मामले में उसके भाई अंश ने शिकायत में स्पष्ट कहा है कि आरोपित आकाश पहले से विवाहित होने के बावजूद गुंजन पर शादी का दबाव डाल रहा था और धमकियां दे रहा था कि यदि उससे शादी नहीं कि तो वह उसे किसी और कि भी नहीं होने देगा।

आरोपित ने गुंजन को कई बार जान से मारने की धमकी की। जिसके चलते 31 जनवरी को गुंजन ने खुड़बुड़ा चौकी में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रही।

परिणामस्वरूप सोमवार को आरोपित ने चापड़ से उसका गला रेत दिया। बीच बचाव करने पर उसकी सहेली पायल पर भी हमला किया गया। अब पुलिस ने अंश की तहरीर पर आकाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के सुपुर्द की गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *