देहरादून में शिकायत करने वाली युवती की निर्मम हत्या, आरोपी ने सड़क पर दिया वारदात को अंजाम

देहरादून। देहरादून के मच्छी बाजार में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आ गई। यहां एक युवती की चापड़ मारकर हत्या कर दी गई।

युवती ने दो दिन पहले ही एक युवक के खिलाफ धमकी देने की शिकायत पुलिस को सौंपी थी। आरोप है उसी आरोपी युवक ने युवती की बीच सड़क पर चापड़ से वारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, युवती की पहचान गुन्नु श्रीवास्त के रूप में हुई है, जिसने दो दिन पहले ही मच्छी बाजार में रहने वाले युवक के खिलाफ खुदबुड़ा चौकी में धमकाने की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने सोमवार को युवती को घर से बाहर बुलाया और उसकी चापड़ मारकर हत्या कर दी।

घटना से क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है, दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। वहीं, सूचना मिलने पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है और एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *