Gold-Silver Price में लगातार हो रही है बढ़ोतरी, शादी वाले परिवारों का बिगड़ गया बजट

देहरादून। Gold And Silver Rate सोना-चांदी के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब ज्वेलरी बाजार के साथ-साथ शादी-विवाह पर दिखना शुरू हो रहा है।

शादी-विवाह के लिए ज्वेलरी बनवाने वाले परिवारों का बजट बिगड़ गया है। हालांकि, उन लोगों को जरूर राहत मिली है जिन्होंने एडवांस बुकिंग करवाई है। सराफा मंडल देहरादून के अनुसार, गुरुवार को सोना (22 कैरेट) 1,70830 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी चार लाख रुपये प्रतिकिलो पहुंच गई।

14 जनवरी मकर संक्रांति से मांगलिक कार्य शुरू हो गए। इस साल फरवरी से लेकर जुलाई के बीच बड़ी संख्या में शादियों के शुभ मुहूर्त हैं। विवाह के लिए सोना-चांदी के गहने बनाए जाते है

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी से शादी-ब्याह वाले परिवारों का बजट बिगड़ गया है। शादी में ज्वेलरी बनाना परंपरा है। ऐसे में लोग वजन में कटौती कर रहे हैं। ब्रांडेड शोरूम के अलावा धामावाला बाजार, झंडा बाजार, सहारनपुर चौक, राजपुर रोड, प्रेमनगर समेत अलग-अलग क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकानों में लोग पहुंच रहे हैं।

ज्वेलर्स के मुताबिक कभी छह-सात सौ रुपये में मिलने वाली चांदी की बिछिया अब दो हजार रुपये के आसपास पहुंच गई है। पायल छह से सात हजार रुपये में बन रही है। ज्वेलर्स के मुताबिक कीमतों में तेजी से खरीदारी कम हुई है। जरूरतमंद लोग ही वजन में कटौती कर ज्वेलरी बना रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *