बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

देहरादून। महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन अचानक क्रैश हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत छह लोगों का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि बारामती में लैंडिंग करते हुए ही प्लेन क्रैश हुआ है। हादसे के दौरान अजित पवार भी विमान में मौजूद थे। अजित पवार के निधन और इस दुखद हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड की कैबिनेट ने भी विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा।

सीएम धामी ने कहा कि ‘जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पित, लोकप्रिय जननेता, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी के विमान हादसे में निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हितों के लिए उन्होंने सदैव करुणा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ।। ॐ शांति।।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *