देहरादून। वसंत पंचमी का दिन उत्तराखंड के लिए सौगात लेकर आया। तड़के उत्तराखंड की वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई़ं। चारधाम सहित उत्तराखंड के अनेक पहाड़ी जिलों में बर्फबारी हुई। वहीं मसूरी, धनौल्टी और चकराता में इस सीजन का पहला हिमपात हुआ। जिसने लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे सैलानियों का दिल खुश कर दिया
शुक्रवार को बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित हेमकुंड में बर्फबारी हुई। वहीं मसूरी, चकराता, धनौल्टी और सुरकंडा में इस सीजन में पहली बार हिमपात हुआ। ।