एक ही पीर के नाम से उत्तराखंड में कई मजारों पर सीएम धामी का सख्त रुख, वक्फ बोर्ड से मांगी रिपोर्ट

देहरादून। एक ही पीर के नाम से उत्तराखंड में कई मजारों का निर्माण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेहद गंभीरता से लेकर वक्फ बोर्ड से रिपोर्ट मांगी है। राज्य सरकार ने वक्फ बोर्ड से पूछा है कि प्रदेश में किन स्थानों पर एक ही नाम की कई मजारें बनाई गईं। वक्फ बोर्ड की जांच में सैयद कालू व बाबा भुवनशाह की कई मजारें बनाने का पर्दाफाश हुआ है।

प्रारंभिक जांच में बाबा कालू के नाम से चार मजारें अल्मोड़ा, लोहाघाट चंपावत, जसपुर ऊधम सिंह नगर व लामा चौड़ हल्द्वानी में बनाने की जानकारी मिली है। वहीं बाबा भुवनशाह की दस मजारें काशीपुर व गदरपुर में पाई गई हैं। पाकिस्तान से आकर बसे लोगों ने ये मजारें घरों में बना रखी हैं। एक ही पीर की दस मजारें कैसे संभव हैं, इसकी जांच वक्फ बोर्ड ने शुरू कर दी है।

सही को छेड़ेंगे नहीं, अवैध को छोड़ेंगे नहीं: शम्स

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि सही मजारों या दरगाहों को छेड़ा नहीं जाएगा, चंदे या उगाही के लिए किए गए अवैध निर्माणाें को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, वहीं मजारें या दरगाह वैध हैं, जो वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर बनीं हैं, जो मजारें या दरगाह वक्फ की संपत्ति पर नहीं बनीं, वे सभी अवैध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *