देहरादून में धार्मिक स्थल के निकट नशा करने पर हंगामा, हुआ पथराव; लगानी पड़ी पीएसी

देहरादून। कांवली रोड पर धार्मिक स्थल के निकट नशा करने को लेकर हंगामा हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस को पीएसी लगानी पड़ी। इसके बाद शहर कोतवाली में दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि कांवली रोड पर बुधवार रात हुए विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पथराव में एक युवक घायल हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है, जिस पर क्रास मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि रात किसी बात को लेकर दो गुटों में कहासुनी हो गई थी। आरोप था कि कुछ लोग धार्मिक स्थल के समीप नशा कर रहे थे। इसका मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। इसके बाद यहां दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते नौबत पथराव तक आ गई।

इसमें राहुल नाम का एक युवक घायल हुआ है। सूचना पर कोतवाली से काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के लिए गुरुवार को भी मौके पर पुलिस तैनात की गई थी। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *