आज दिनांक -24/09/2025 को ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना द्वारा अंगीकृत चेतना स्वायत्त सहकारिता – पैठानी की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया,

 

Uttarakhand

आज दिनांक -24/09/2025 को ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना द्वारा अंगीकृत चेतना स्वायत्त सहकारिता – पैठानी की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ सहकारिता अध्यक्षा, निदेशक मंडल द्वारा द्वीप प्रज्वल कर आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें 150-160 महिलाओं ने प्रतिभाग किया,जिसमें CLF स्टाफ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया । जिसमें जिला इकाई अल्मोड़ा से सहायक प्रबंधक – संस्थाएं एवं समावेशन श्री संदीप जी द्वारा महिलाओं को रीप परियोजना की जानकारी तथा महिलाओं को सहकारिता में प्रत्येक महिला का किस प्रकार से योगदान होना चाहिए आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। तत्पश्चात सभी बोर्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई, मंचासीन अतिथि आदरणीय खण्ड विकास अधिकारी महोदय श्री सन्तोष जेठी जी, पशुपालन विभाग के अधिकारी, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक ,सहायक प्रबंधक संस्थाएं एवं समावेशन श्री संदीप जी, रीप ब्लॉक टीम, क्लस्टर स्टाफ  तथा मिशन मनेजर द्वाराहाट एन.आर.एल.एम.उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *