Uttarakhand
आज दिनांक 22/09/2025 को विकास खण्ड लमगड़ा के न्याय पंचायत सिरसोड़ा की एकता स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक द्वितीय आम सभा का आयोजन कल्याणिक पब्लिक स्कूल लमगड़ा में किया गया गया जिसमें मुख्य अतिथि मा0 ब्लॉक प्रमुख श्री त्रिलोक सिंह रावत, खण्ड विकास अधिकारी महोदया, श्रीमती निवेदिता खुल्वे जी , भा0ज0पा0 जिला उपाध्यक्ष श्री संजय डालाकोटी जी, मंडल अध्यक्ष श्री हरीश सिजवाली जी, निवर्तमान कनिष्ठ प्रमुख श्री किशन सिंह बिष्ट जी तथा अन्य मंचसीन में जिला सहायक प्रबंधक संस्थाएं एवं समावेशन रीप परियोजना श्री संदीप सिंह जी सहायक खण्ड विकास अधिकारी श्री हरीश सुयाल जी, NRLM से ब्लॉक मिशन प्रबन्ध श्री जितिन धनुष, श्रीमती वैशाली धानक एरिया कॉर्डिनेटर, श्रीमती सुनीता रावत रीप परियोजना, हरीश सनवाल रीप परियोजना, समस्त CLF स्टाफ व समूह सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया बैठक की अध्यक्षता सहकारिता की अध्यक्षा श्रीमती कविता बिष्ट द्वारा की गई, कार्यक्रम की सुरुआत सभी मंचसीन द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई, सभी का बेज लगाकर व पुष्प गुच्छ देकर व मुख्य अतिथियों का शोल ओढ़ा कर स्वागत किया गया, स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, उसके बाद सहकारिता का सम्बोधन व आय ब्यय का विवरण सबके सम्मुख रखा गया, ततपश्चात रेखीय विभागों का सम्बोधन व सभी मंचसीन, जन प्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों का सम्बोधन हुवा, इसके बाद सहायक प्रबन्धक रीप श्री संदीप सिंह जी द्वारा रीप परियोजना की विस्तृत जानकारी दी गई इसके बाद सभी के लिए खुला सत्र व सवाल जवाब का सत्र रखा गया , नन्हे मुन्हे बच्चों को पुरुस्कार वितरण , उत्कर्ष कार्य करने वाली 4 समूह सदस्यों को किया गया ।