Dehradun News: घर से निकला 13 फीट का अजगर, देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए, फिर…

 

विकासनगर। कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज अंतर्गत छरबा में घर से तेरह फीट लंबा अजगर को रेस्क्यू किया। उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया। सर्प मित्र आदिल मिर्जा को सूचना मिली कि छरबा में एक घर में सांप है।

जब मौके पर पहुंचे तो अरशद खान के घर से भारी भरकम अजगर सांप को रेस्क्यू किया। जिसकी लंबाई करीब 13 फीट रही। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।

लोगों ने अजगर को नजदीक से देखा तो उनमें सिहरन दौड़ गयी। इसके अलावा सर्प मित्र ने विकासनगर पहाड़ी गली से एक चेकर्ड कीलबैक सांप का रेस्क्यू किया। छरबा में एक इंडियन स्पेक्टाकल्ड कोबरा का रेस्क्यू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *