विकासनगर। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के कटापत्थर में दो युवकों की बेहरहमी से पिटाई करने का वीडिया वायरल हुआ है। जिसमें कुछ व्यक्ति दो युवकों की हाकी आदि से जबरदस्त धुनाई करते दिखाई दे रहे हैं। युवकों की क्या गलती है, इसका भी खुलासा नहीं हुआ। जैसे ही यह प्रकरण पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को कटापत्थर क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दो युवकों की लात-घूंसों और हॉकी से पिटाई की जा रही है। जिसमें एक युवक का नाम अभिषेक व दूसरे का आशुनाथ है। जिनकी पिटाई देखने के लिए मौके पर भीड़ जमा है, लेकिन सब तमाशबीन बने हुए हैं। जिन्होंने बाद में उप जिला चिकित्सालय में उपचार भी कराया