CM Dhami Birthday: सीएम धामी ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन, प्रधानमंत्री समेत दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को 50वां जन्मदिन सादगी से मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया एक्स पर धामी टॉप टेन में रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री धामी चहुंमुखी विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण के साथ देवभूमि की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल खट्टर, डॉ. मनसुख मांडविया, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि), उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, एमपी के सीएम डॉ. मोहन लाल यादव, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी शुभकामनाएं दीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *