देहरादून। राजधानी में एक बार फिर स्कूल वाहन चालक की लापरवाही सामने आई है। नशे में धुत वैन चालक ने दूसरे वाहन चालक को टक्कर मार दी।
हादसे में वैन में सवार दो स्कूली छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। इस मामले में रायपुर थाना पुलिस ने एक छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपित वैन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में नीलम निवासी रायपुर ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी 13 साल की बेटी स्कूल जाने के लिए वैन में बैठी। वैन में एक और छात्रा भी सवार थी। कुछ ही दूरी पर वैन चालक ने दूसरे वाहन को टक्कर मार दी। आरोप है वैन चालक नशे में धुत था।