स्कूल की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी का कोशिश, तीन साइबर ठग बरेली से गिरफ्तार

 

देहरादून। दून इंटरनेशनल स्कूल की एप हैक कर फर्जी एप से ठगी करने की कोशिश कर रहे तीन साइबर ठगों को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बरेली से गिरफ्तार किया है।

आरोपितों की पहचान मोहम्मद रिजवान निवासी ग्राम मुल्लापुर पोस्ट रिठौरा, बरेली उत्तर प्रदेश, सुदामा दिवाकर निवासी आरके पुरम बरेली व मोहम्मद फराज निवासी बनखाना गुलाब नगर बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने दून इंटरनेशनल स्कूल की छात्र संबंधित एप हैक कर फर्जी एप के जरिए विद्यार्थियों को भ्रामक संदेश भेजने शुरू कर दिए। साइबर ठगों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को एक फर्जी संदेश भेजा जिसमें 4990 की राशि सक्षम रोबोटिक्स लैब के लिए जमा करने को कहा गया और यह संदेश आधिकारिक प्रतीत भी हो रहा था।

ठगों की ओर से अभिभावकों को धोखे से निजी जानकारी देने या शुल्क गलत खाते में जमा करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना निरीक्षक विकास भारद्वाज को सौंप गई। जांच टीम के प्रकाश में आए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, बैंक खातों तथा मोबाइल नंबरों का सत्यापन किया जिसके आधार पर तीनों आरोपियों को बरेली से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *