Uttarakhand Weather: दून समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand Weather: मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कुछ जिलों के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (सोमवार) भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

इसके अलावा अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। आने वाले दिनों की बात करें तो दो अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *