भगदड़ से पहले मनसा देवी मंदिर में थी भारी भीड़, अफवाह फैली और मची चीख-पुकार; हेल्पलाइन नंबर जारी

Dehradun

रविवार के दिन हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ थी। राास्‍ते लोगों से खचाखच भरे थे। अचानक अफवाह फैली और लोग बचने के लिए दौड़ पड़े और यह हादसा हो गया। उत्‍तराखंड प्रशासन ने घटना की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए गए हैं।

श्रावण मास कावड़ मेले में शिवरात्रि पर्व पर जल चढ़ाने के बाद अमूमन कांवड़ यात्री हरिद्वार नहीं पहुंचते हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि जल चढ़ाने के बाद भी बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंचे। इनमें बड़ी तादाद में कांवड़ यात्री मनसा देवी मंदिर पहुंच गए।

यही वजह है कि भीड़ बढ़ने पर तार टूटने से करंट फैलने की अफवाह फैली और भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी ने तार टूटने या करंट फैलने की खबरों का खंडन किया है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एम्स में भर्ती घायलों का जाना हाल

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एम्स पहुंचकर मनसा देवी मंदिर हादसे में घायलों का हाल जाना। उन्होंने एम्स प्रशासन को घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार देने व किसी तरह की कोई कमी नहीं रखने के निर्देश दिए।

 

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि हरिद्वार के मनसा देवी में हुई घटना की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं।

हेल्पलाइन नम्बरों की सूची

1. जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार:

01334-223999

9068197350

9528250926

2. राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून:

0135-2710334, 2710335

8218867005

9058441404

घटना में मृतक / घायलों के बारे में जानकारी हेतु उपरोक्त हेल्पलाइन नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *