देहरादून एयरपोर्ट की रेटिंग में सुधार, भारत में 6वें स्थान पर और इंटरनेशनल लेवल पर मिली ये रैंक

डोईवाला (देहरादून)। देहरादून एयरपोर्ट ने एयरपोर्ट सेवा गुणवत्ता सर्वेक्षण( एएसक्यू) क्यू टू 2025 में 4.91 की उत्कृष्ट रेटिंग प्राप्त की है। जो की क्यू वन 2025 की 4.81 की रेटिंग की तुलना में उल्लेखनीय सुधार है।

अपने इस शानदार प्रदर्शन के चलते देहरादून एयरपोर्ट भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले सभी हवाई अड्डों में छठवें स्थान पर है। जबकि वैश्विक स्तर पर इसका स्थान 62वां रहा है। देहरादून एयरपोर्ट को यह उपलब्धि एयरपोर्ट पर यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं, सुरक्षा, स्वच्छता, कुशल प्रबंधन और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *