देहरादून। उत्तराखंड में बीते तीन दिन से भारी वर्षा से राहत है। पहाड़ से मैदान तक धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चल रही है और कहीं-कहीं हल्की बौछारों के दौर हो रहे हैं। दून में भी सुबह से धूप खिलने के कारण तापमान में भी वृद्धि हुई है और उमसभरी गर्मी बेहाल कर रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश का सिलसिला फिर जोर पकड़ सकता है। खासकर कुमाऊं में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
तीन दिन मौसम के तेवर बदलने की आशंका
देहरादून समेत उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी दर्ज की जा रही है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने से तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस चढ़ गया है। रविवार से अगले तीन दिन मौसम के तेवर बदलने की आशंका है।