Uttarakhand में आंधी-तूफान का कहर, बेटी संग खरीदारी करने गई महिला पर गिरा पेड़; मौत

 

देहरादून। बेटी संग खरीदारी करने के लिए पहुंची एक महिला के ऊपर पुरानी तहसील के निकट पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई। बेटी थोड़ा आगे चल रही थी, जिससे वह बाल-बाल बच गई। 24 घंटे के अंदर पेड़ गिरने से मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले शुक्रवार को एफआरआइ में एक आटो के ऊपर पेड़ गिरने से चालक की मौत हो गई थी।

जानकारी के अनुसार शिमला बाइपास रोड निवासी रेखा उम्र 63 वर्ष अपनी बेटी आकृति के साथ पलटन बाजार में खरीदारी करने के लिए आई थी। इस उन्होंने अपनी कार तहसील चौक स्थित पार्किंग में खड़ी की थी। खरीदारी करने के बाद वह कार लेने के लिए तहसील चौक में पहुंचे तो इसी दौरान तेज अंधड़ शुरू हो गया। वह पार्किंग की तरफ जा रही थी कि अचानक एक बड़ा पेड़ उनके ऊपर गिर गया।

पेड़ के नीचे दबने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आगे चल रही उनकी बेटी आकृति ने शोर मचाया तो वहां तैनात पुलिस ने आसपास लोगों की मदद से पेड़ हटाने का प्रयास किया। किसी तरह महिला को पेड़ के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया रहा है कि रेखा की बेटी आकृति की गोद में बेटी भी थी, वह दोनों सुरक्षित हैं।

एफआरआइ में आटो चालक की गई थी जान

दवाई लेने के लिए एफआरआइ अस्पताल गए आटो चालक अनिल कुमार के ऊपर पेड़ गिरने से मौत हो गई थी। शुक्रवार को आटो चालक अनिल कुमार निवासी वसंत विहार पहुंचा और वहां चिकित्सक ने थोड़ा इंतजार करने को कहा। अनिल कुमार ने आटो पार्किंग में लगाया था, में वह आटो में बैठ गया। अचानक सूखा पेड़ आटो के ऊपर गिर गया गया, जिसके कारण वह वहीं दब गया। गंभीर रूप से घायल आटो चालक को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *