Bird Flu Alert: देहरादून जू में चिकन बंद, बाघ-गुलदार को दिया जा रहा ग्रेवी मिक्स बीफ

देहरादून। उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद देहरादून चिड़ियाघर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। यहां चिकन की आपूर्ति बंद कर दी गई है और अब गुलदार व बाघ को बीफ परोसा जा रहा है। इसका जायका बढ़ाने के लिए बाजार से रेडी टु ईट ग्रेवी भी मगाई जा रही है।

इसके अलावा बाहर से रेस्क्यू किए गए किसी पक्षी को चिड़ियाघर में नहीं लाया जा रहा है और बीमार पक्षियों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके साथ ही चिड़ियाघर परिसर में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

करीब 25 हेक्टेयर में फैले देहरादून चिड़ियाघर में रायल बंगाल टाइगर और गुलदार के जोड़े के साथ ही कई मांसाहारी वन्यजीव हैं। दोनों बंगाल टाइगर डी-2 और डी-5 को तो खाने में बीफ ही दिया जाता है। लेकिन, गुलदार की जोड़ी राजा और रानी समेत अन्य वन्यजीवों की डाइट से चिकन को पूरी तरह हटा दिया गया है।

चिड़ियाघर में मुख्य रूप से हैं यह वन्यजीव

बंगाल टाइगर, गुलदार, हिरन, चीतल, काकड़, घुरल, सांभर, गुलदार, जंगली मुर्गा, उल्लू, तोता, बाज, बाजीगर, कछुआ, मोर, लवबर्ड, काकटेल, आस्ट्रिच, सुनहरा तीतर, चांदी तीतर, अफ्रीकन ग्रे पैरट, संकनूर, ईमू, मकाऊ, कलीज फीजेंट, लेडी एमहरेस्ट फीजेंट, मगरमच्छ, गिद्ध, प्लम हेडेड पैराकीट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *