Uttarakhand Weather: अब लगातार चढ़ने लगा मौसम का पारा, गर्मी का अहसास…अधिकतम 32 डिग्री पहुंचा तापमान

तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी होने लगी है। सुबह गर्मी से निजात पाने के लिए लोग अब कूलर और पंखों का सहारा लेने लगे हैं।

अब लगातार मौसम को पारा चढ़ने लगा है। दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस महीने का अभी तक का सबसे अधिक तापमान बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया है।

वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी होने लगी है। सुबह गर्मी से निजात पाने के लिए लोग अब कूलर और पंखों का सहारा लेने लगे हैं।

दिन प्रतिदिन चिलचिलाती धूप अब सहन नहीं की जा रही है। वहीं, शाम होने के बाद सुबह 8 बजे तक मौसम में नरमी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। दिन में कड़क धूप और शाम होते ही मौसम ठंडा होने के कारण कई बार दोपहिया राहगीरों को भी समस्या झेलनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *