Uttarakhand News: महापौर समेत 100 पार्षद आज लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ; सीएम धामी भी रहेंगे मौजूद

 

देहरादून। देहरादून में शहर की सरकार की ताजपोशी के लिए मंच सज चुका है। दिन तय होने के बाद तेजी से कार्य किया गया और गुरुवार शाम तक शपथ ग्रहण की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गईं। हालांकि, समय कम होने के कारण निमंत्रण पत्र छापवाने के बाद उन्हें बांटने में नगर निगम की आठ टीमें दिनभर जुटी रहीं।

आज महापौर और 100 पार्षदों के पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के साथ ही नगर निगम का नया बोर्ड अस्तित्व में आ जाएगा। पहली बोर्ड बैठक के साथ ही आज से कार्यकाल भी शुरू हो जाएगा। हालांकि, नए बोर्ड के सामने सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट से लेकर आय बढ़ाने समेत कई चुनौतियां भी खड़ीं हैं।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी आज लेंगी शपथ

प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी आज शपथ लेगी। शाम पांच बजे महापौर समेत 100 पार्षद शपथ ग्रहण करेंगे। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, मुख्यमंत्री समेत तमाम वीवीआइपी गेस्ट के सामने महापौर को शपथ दिलाएंगे। इसके लिए नगर निगम में तैयारियां की जा चुकी हैं।

नगर आयुक्‍त ने तैयार‍ियों का ल‍िया जायजा

नालियों का जाल बढ़ाना होगा और चोक नालियों को जल निकासी के लिए तैयार करना होगा। नदियों और नालों में कचरा फेंकने के कारण जल निकासी बाधित होती है। साथ ही निर्माण सामग्री भी नालियों में जमकर सिस्टम की हवा निकाल देती है।

इन योजनाओं को भी धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी

शहर में रोड स्वीपिंग मशीन खरीदने, शीशमबाड़ा के अपग्रेडेशन, मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन, स्मार्ट वेंडिंग जोन, स्मार्ट फूड कोर्ट, पर्यटन स्थल के रूप में मिनी तालाब का सौंदर्यीकरण, साइकिल ट्रैक का निर्माण आदि योजनाएं पिछले बोर्ड के कार्यकाल में फाइलों से बाहर नहीं आ सकीं। ऐसे में नए बोर्ड के कंधों पर इन्हें समय पर धरातल पर उतारने की चुनौती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *