uttarakhand dehradun-city Weather Update: सोमवार को उत्‍तराखंड में करवट ले सकता है मौसम, आठ पर्वतीय जिलों में लौटेगी ठंड

 

देहरादून। Weather Update: प्रदेशभर के अधिकांश जनपदों में सोमवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। आठ पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। मैदानी जनपदों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।

रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने से गर्मी महसूस की गई। हालांकि रात और सुबह के समय अभी ठंड पड़ रही है। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 26.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 15.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत एवं उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने का अनुमान है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रह सकता है।

नैनीताल में चटक धूप खिलने से मौसम सुहावना

नैनीताल : सरोवरनगरी में रविवार को पूरे दिन चटक धूप खिली रही। दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी असहनीय रही। जिस कारण कई लोग छांव तलाशते नजर आए। यहां शाम तक मौसम सुहावना बना रहा। इस बीच यहां भ्रमण पर पहुंचे सैलानियों ने नैनीताल के सुहावने मौसम का भरपूर लुज्फ उठाया।

मौसम के साथ नगर की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाया। सूर्यास्त के बाद ठंड महसूस होने लगी। राज्य मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। यहां पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसका असर मंगलवार तक बना रहेगा। इस बीच कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना रहेगी।

इधर शहर में स्थित आवासीय विद्यालयों के खुलने पर यहां कुछ हद तक सैलानियों की आमद में वृद्धि होने की संभावना है। इधर दिल्ली हो रहे विधानसभा चुनाव के चलत भी इस वीकेंड में यहां बहुत कम संख्या में सैलानी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *