38th National Games: हैंडबाल पुरुष वर्ग सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचा उत्तराखंड, रजत पदक पक्का

 

ऋषिकेश। 38th National Games: टिहरी जिले के शिवपुरी में 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत बीच हैंडबाल पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड, राजस्थान को हराकर फाइनल में पहुंच गई है। जबकि, दूसरे सेमीफाइनल में सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) ने उत्तर प्रदेश को शिकस्त दी।

इसी के साथ उत्तराखंड ने रजत पदक पक्का कर लिया है। अब कल उत्तराखंड और एसएससीबी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, महिला वर्ग में भी सेमीफाइनल मुकाबले चल रहे हैं।

महिला वर्ग में बुधवार को हुए थे ये मुकाबले

महिला वर्ग: केरल, हरियाणा, छत्तीसगढ़, असम जीते तीसरे दिन बुधवारा को महिला वर्ग में हुए पहले मुकाबले में केरल ने बंगाल को 11-08, 16-14 स्कोर से हराया।

दूसरे मैच में हरियाणा ने मेजबान उत्तराखंड को 36-02, 25-01 स्कोर से करारी शिकस्त दी।

तीसरे मैच में छत्तीसगढ़ ने गोवा को 21-07, 17-02 व चौथे मैच में असम ने महाराष्ट्र को 15-10, 18-14 स्कोर के साथ 2-0 से हराया। हरियाणा, छत्तीसगढ़, केरल व असम ने सर्वाधिक जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

उत्तराखंड की टीम में बाहर के खिलाड़ी लेने का आरोप

ऋषिकेश: राष्ट्रीय खेलों में शिवपुरी में चल रही बीच हैंडबाल प्रतियोगिता को लेकर झारखंड की टीम ने उत्तराखंड टीम पर सवाल उठाए हैं। झारखंड टीम का कहना है कि उत्तराखंड की टीम मानकों के अनुरूप नहीं है। इसमें अधिकांश खिलाड़ी बाहर के खिलाए जा रहे हैं।

झारखंड टीम के मैनेजर ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड की टीम में एयरफोर्स आदि टीमों के खिलाड़ियों को खिलाया जा रहा है। जो इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की गाइड लाइन में नहीं है। टीम में राज्य के ही खिलाड़ियों को खिलाया जाता है। सरकार की भी यह गाइड लाइन है कि राज्य के खिलाड़ियों को ही खिलाएं। कोच ने कहा कि उत्तराखंड की टीम में अन्य टीमों के खिलाड़ियों को खिलाया जा रहा है।

झारखंड टीम के कप्तान सैयद अजहर हुसैन ने दावा किया कि तेलांगना की टीम ने भी उत्तराखंड टीम पर इस मामले को लेकर सवाल उठाए थे। उनका कहना है कि उत्तराखंड की टीम में पांच खिलाड़ी बाहरी हैं। जिनमें से कुछ एयरफोर्स में तैनात हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *