Uttarakhand Nikay Chunav में BJP-कांग्रेस के लिए गेम चेंजर साबि‍त हाेंगी मह‍िलाएं, सौंपी गई बड़ी ज‍िम्‍मेदारी

 

देहरादून। दून के नगर निकाय चुनाव में दो प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के लिए मातृशक्ति न केवल मतदान के माध्यम से निर्णायक भूमिका निभाएगी बल्कि निगम गठन में भी महिला पार्षद की अहम भूमिका होगी। भाजपा ने जहां 100 में से 44 वार्डों में महिला वार्ड पार्षद का दांव खेला है वहीं कांग्रेस ने 45 महिलाओं को पार्षद की दावेदारी सौंपी है।

नगर निगम क्षेत्र की करीब आधी आबादी महिलाएं हैं। ऐसे में दोनों दलों ने क्रमश: 44 और 45 प्रतिशत वार्ड पार्षद की सीटों पर महिलाओं को दावेदार बनाया है। कई वार्ड हैं जो सामान्य हैं लेकिन यहां महिला नेत्री का दबदबा है। इसे देखते हुए दोनों पार्टियों ने पुरुषों के बजाए महिला को दावेदारी सौंपने में कोई संकोच नहीं किया।

पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं मह‍िलाएं

भाजपा में कई पार्षद दावेदार भाजपा महिला मोर्चा महानगर की सक्रिय पदाधिकारी हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसी प्रकार महानगर कांग्रेस ने भी पार्टी की सक्रिय और कर्मठ महिला पदाधिकारियों को अपने वार्डों में नेतृत्व करने का मौका दिया है।

टोलियां बनाकर अपने-अपने वार्डों में कर रहीं प्रचार

भाजपा और कांग्रेस प्रतिदिन महिलाओं की टोलियां बनाकर अपने-अपने वार्डों में प्रचार को धार दे रही है। भाजपा महिला पार्षद दावेदारों के प्रचार में कैंट की विधायक सविता कपूर से लेकर भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी जैसे महिला नेत्रियां सक्रिय होकर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट की अपील कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *