बाजार में अक्सर नकली आलू-अदरक और दूध-पनीर की बिक्री होने की खबर आती रहती है. लेकिन नए साल में एक खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है. बाजार में प्लास्टिक से बनी नकली चीनी ने दस्तक दे दी है. गुपचुप तरीके से कई जगह बाजार में इसे चोरी-छिपे उतारा जा रहा है. वहीं कहीं खुलेआम इसकी धड़ल्ले से बिक्री हो रही है. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो ये न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि इससे कैंसर तक होने का डर रहता है.
नकली चीनी खाने से क्या होगा?
जो लोग लंबे समय तक नकली चीनी का सेवन करेंगे, उनमें कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियां हो सकती हैं. NCBI पर छपी स्टडी के अनुसार मिलावटी या नकली खाद्य पदार्थ खाने से लोगों को दस्त, मतली, एलर्जी हो सकती है. इतना ही नहीं इससे डायबिटीज होने का डर रहता है. इतना ही नहीं इससे हार्ट डिजीज जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी भी हो सकती है. मिलावटी पदार्थों में कैंसरकारी तत्व पाए जाते हैं, इनके सेवन से आपको कैंसर होने का खतरा भी रहता है.
चीनी में कैसे की जा रही मिलावट
भारत में गुड या चीनी के दाम बढ़ने पर मिलावट का खेल शुरू हो जाता है. FSSAI के अनुसार चीनी में मिलावट करने के लिए लोग चॉक पाउडर और सफेद रेत का इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे पेट संबंधी परेशानियां होने की संभावना रहती है.
नकली चीनी को कैसे पहचानें
चाक से ऐसे करें जांच
जांच करने के लिए सबसे पहले दो गिलास पानी लें.
अब दोनों में थोड़ी चीनी डालें. इन्हें अच्छी तरह मिक्स कर लें.
अब देखें, जो बिना मिलावट वाली चीनी होगी वह पानी में अच्छी तरह घुल जाएगा.
वहीं मिलवाट वाली चीनी पूरी तरह नहीं घुलेगी और गिलास में उसके कुछ कण बाकी रह जाएंगे.
शहद से करें पहचान
नकली चीनी की पहचान करने के लिए आप शहद का प्रयोग कर सकते हैं.
इसके लिए आप एक पानी का पारदर्शी गिलास लें. अब इसमें पानी भर लें.
इसके बाद अब गिलास में शहद की कुछ बूंद डालें. अब इसे गौर से देखें.
जिस चीनी में मिलावट नहीं होगी वह शहद गिलास के तल से चिपक जाएगा.
वहीं अगर चीनी में मिलावट होगी तो शहद चीनी के सिरप की तरह पानी में घुलने लगेगा.