Snowfall सफेद हुई पहाड़ियां.. शीतलहर से कांपे लोग, औली-मसूरी की इन खूबसूरत वादियों से नजर नहीं हटेगी

 

क्रिसमस के त्योहार और नए साल से पहले अचानक बदले मौसम से उत्तराखंड में ठंड बढ़ गई है। पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी व बारिश से मैदानी इलाकों में चली शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। वहीं बर्फबारी के बाद पहाड़ की वादियां बेहद खूबसूरत नजर आई। देवभूमि के अलग

गढ़वाल मंडल के मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला। सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की फुहारे भी गिरी।

चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खूब बर्फबारी हुई। जबकि देहरादून जनपद के चकराता और मसूरी में भी सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

क्रिसमस के त्योहार और नए साल से पहले अचानक बदलो मौसम से उत्तराखंड में ठंड बढ़ गई है। सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी व बारिश से मैदानी इलाकों में चली शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। जबकि मैदानी इलाकों में हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *